647 total views
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिले की कमान संभालते ही प्रशासनिक तबादले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर किए।
ब्यूरो रिपोर्ट:24 पब्लिक न्यूज़।
रुड़की।जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने जिले की कमान संभालते ही प्रशासनिक अधिकारियों के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दी गए निर्देशों पर किये बंपर तबादले।आपको बता दे कि उत्तराखंड में कई अधिकारी रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।जिसमें ताजा मामला रुड़की तहसील का है यहां एक पेशकर को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था।शायद इसी को मद्दे नजर रखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थानांतरण के निर्देश दिए है।
जिसमें 5 साल से एक ही तहसील में जमे 7 रजिस्टार व कानूनगो का तबादला एक तहसील से दूसरी तहसील में किया गया। इसके साथ 36 राजस्व उपनिरीक्षकों वह लेखपालों का तबादला एक तहसील से दूसरी तहसील में किया गया।वही 3 लेखपालों का स्थानांतरण उनके अनुरोध के आधार पर अन्य तहसीलों में किया गया।उन्होंने सभी स्थानांतरित कार्मिकों को तत्काल न्यू तैनाती स्थान पर आख्या प्रस्तुत करने के आदेश दिए।जिलाधिकारी ने आदेश दिए कि जनपद में अन्य विभागों के जनपदीय कार्मिकों के भी स्थानांतरण की प्रक्रिया भी अतिशीघ्र पूरी करते हुए 4 साल से अधिक समय से एक ही विकास खंड में तैनात वीडीओ व वीपीडीयो आदि के तबादले भी अन्य विकास खण्डों में करना सुनिश्चित किया।
