512 total views
मूसलाधार बारिश का गंदा पानी दरगाह परिसर में घुसा,दरगाह के पास करोड़ों रुपया होने के बावजूद भी हर वर्ष यही हाल होता है,दरगाह प्रबंधन तंत्र व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो पर सवालिया निशान उठना लाजमी है।
ब्यूरो रिपोर्ट:24 पब्लिक न्यूज़
कलियर।बुधवार रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने दरगाह प्रशासन की पोल खोल कर रख दि है।हर साल बरसात के मौसम में यही हाल होता है लेकिन दरगाह प्रबंधन तंत्र बरसात से पहले इस और कोई ध्यान नहीं देता।और ऐसा नहीं है की दरगाह के पास पैसे की कोई कमी है दरगाह के पास करोड़ों रुपया होने के बावजूद भी दरगाह परिसर में हर साल गंदे नालों का पानी भरता है जिससे हकीदत मंद लोगों की आस्था को ठेस पहुंचती है।वही दरगाह साबिर पाक में देश-विदेश से लाखों जायरीन अपनी आस्था लेकर आते हैं और बढ़ चढ़कर लाख रुपया दान भी देते हैं उसके बावजूद भी दरगाह परिसर में गंदा पानी भरना दरगाह प्रबंधन तंत्र गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।इसके साथ-साथ ही सवालिया निशान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियो पर भी उठना लाजमी क्योंकि इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी आंख बंद कर बैठे रहते हैं और विकास के बड़े-बड़े दावे करने के बावजूद भी हर साल बरसात के मौसम में विकास के दावों की पोल खुलजाती है।वही दरगाह साबिर पाक परिसर में गंदा पानी भरने से क्षेत्रीय जनता में भी भारी रोश पनप रहा है और दरगाह प्रबंधन तंत्र से लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की चर्चा हो रही है।लगातार हो रही भारी बारिश के कारण दरगाह परिसर और उसके आसपास के बाजारों में घुटनों तक पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों और दूर-दराज से आए अकीदतमंदों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।हमारा सुझाव है कि अगर दरगाह परिसर से एक सेपरेट नाला चंद कदम दूर बंद पड़ी नहर में डाला जाए तो इस समस्या का हमेशा के लिए समाधान हो सकता है।
