1,171 total views
बढ़ेडी राजपूतान हाईवे किनारे बन रहा नाला चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट,रेत से भरे डंपर का पहिया नाले में धसा,कोई बड़ा हादसा होने से बचा।
ब्यूरो रिपोर्ट।24 पब्लिक न्यूज़।
रुड़की।बढ़ेडी राजपूतान हाईवे किनारे बन रहा नाला चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट।भ्रष्टाचार मुक्त सरकार में कहीं ना कहीं से ऐसी खबर आती रहती है कि कहीं सड़क धस गई तो कहीं पुल गिर गया। आखिर इसके पीछे किसका हाथ है जो निर्माण कार्य में इतनी घटिया सामग्री लगाई जा रही है कि वह कुछ महीनो में धराशाई होने लगता है।मंगलवार को लक्सर रोड पर एक रेत से भरे डंपर का पहिया नाले में दास गया।वही डंपर पलटने से बाल बाल बचा जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। ओर कई दर्जन गांव वासियो का यहां से आना जाना 24 घंटे लगा रहता है।आपको बता दे कि खादर क्षेत्र एक किसान बहुलय क्षेत्र है इन्हीं किसानों का गन्ना मिल व कोल्हू में इसी रास्ते से जाता और गन्नो की ट्रालियों में लगभग 400,500, कुंतल तक गन्ना भरा हुआ होता है।जिस तरह नाले में डंपर का पहिया धस गया उसे तो लग रहा है कि गन्ने के सीजन में यहां हर रोज कोई ना कोई हादसा होता ही रहेगा।महीनो से बन रहे इस नाले की क्या किसी संबंधित अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर गुणवत्ता को चेक किया है या नहीं यह तो वही जाने।लेकिन हाईवे किनारे बन रहे नाले पर अगर नजर डाली जाए तो उसका लेवल कहीं से भी सही नहीं लग रहा है।क्योंकि नाले के ऊपर जो पटने ढके हुए हैं वह सभी ऊपर नीचे दिखाई दे रहे हैं जिससे लग रहा है कि इस नाले का कोई ढाल कही पर भी है ही नही। सिर्फ खाना पूर्ति करने के लिए यह नाला बनाया जा रहा है। जिससे सरकारी ख़ज़ाने को लाखों का चूना लग रहा है अब इसका जिम्मेदार कौन होगा यह सवाल उठाने लाजमी है।
