150 total views
बाबा गुलाम जिलानी सालाना उर्स का हुआ सम्पन्न,रूहानी फैज हासिल कर अकीदतमंद अपने अपने घर लोटे
ब्यूरो रिपोर्ट- 24 पब्लिक न्यूज़
रुड़की। पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक के ख़ादिम-ए-खास बाबा गुलाम जिलानी का 16वां सालाना उर्स अकीदत व एहतरामp के साथ मनाया गया। उर्स के मौक़े पर पहुंचे सैकड़ों ज़ायरीन ने बाबा गुलाम जिलानी दरगाह पर हाजिरी लगाकर खिराज-ए-अकीदत पेश कर देश में अमन-ओ-अमान, तरक्की और खुशहाली की दुआएं मांगीं। बाबा गुलाम जिलानी सालाना उर्स तीन दिन तक बड़े अदब व एतराम के साथ मनाया गया इस मौक़े पर उर्स में शिरकत करने के लिए हरियाणा, पंजाब सहित विभिन्न राज्यों से अकीदतमंदों की भारी सख्या में जन सैलाब उमडा। शनिवार को बाद नमाज-ए-मग़रिब ग़ुस्ल की रस्म अदा की गई और नमाज-ए-ईशा के बाद लंगर-ए-आम का आयोजन हुआ। लंगर में बड़ी संख्या में ज़ायरीन ने शिरकत कर बरकत हासिल की।उर्स के मौके पर साहिबजादा शाह यावर अली ऐजाज कुद्दुसी साबरी की सरपरस्ती में बाबा गुलाम जिलानी के खलीफा मरहूम बाबा मीर हसन साबरी के साहिबजादे गुलाम सरवर साबरी,गुलाम हैदर अली साबरी ओर सूफी राशिद साबरी ने अपने अपने मुरीदिनों के साथ दरगाह बाबा गुलाम जिलानी के मजारे मुबारक पर चादर फूल पेश कर खानकाहों में महफ़िल-ए-समा ओर लंगर का आयोजन किया गया।जिसमें मशहूर क़व्वाल निज़ाम साबरी ने सूफियाना कलाम पेश कर माहौल को रूहानी रंग में रंग दिया, जिससे अकीदतमंद सूफियाना कलाम पर झूमते रहे।रविवार सुबह उर्स की मुख्य रस्म क़ुल शरीफ अदा की गई। इस अवसर पर साबरी सिलसिले के सूफी हज़रात, मुरीदीन और बड़ी तादाद में ज़ायरीन मौजूद रहे। सभी ने देश में शांति, सौहार्द और भाईचारे की दुआएं मांगीं। क़ुल शरीफ की रस्म के साथ उर्स सकुशल सम्पन्न हो गया।इस मौके पर सूफी इसरार साबरी,रियाज कुरैशी साबरी,शफीक साबरी,लियाकत साबरी,अकरम साबरी,नोमी मियां,समद साबरी,अब्दुल समद,मुनव्वर अली साबरी, बाबा मैसी शाह,टिंडा बाबा,हैप्पी साबरी,शिवा साबरी,रोहित साबरी, रघु साबरी, लक्की साबरी, शिव साबरी, शम्स अली, गुलाम ख्वाजा, मीर हसन सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे।
