822 total views
दरगाह में भ्रष्ट कर्मचारी फिर चढ़ा प्रशासन के हत्थे भ्रष्ट निलंबित कर्मचारियों का दरगाह कार्यालय पर पहरा
ब्यूरो रिपोर्ट- 24 पब्लिक न्यूज़
रुड़की। पीरान कलियर दरगाह कार्यालय आये दिन भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर चर्चाओं में बना रहता हैं दरगाह में आये दिन कोई ना कोई कर्मचारी ज़ायरीनों से अवैध वसूली करते हुए प्रशासन के हाथे भी चढ़ते रहते हैं लेकिन कोई ठोस कार्यवाही नाहीं होने से कर्मचारियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इन कर्मचारियों को दरगाह परिसर में लगे सिसिटीवी कैमरे और नाहीं किसी अधिकारी का डर हैं। दरगाह अधिकारीयों से निलंबित भ्रष्ट कर्मचारियों ने साठगाठ कर दरगाह में ड्यूटी पर तैनात नजर आने का मामला अभी सुर्खियों में ही था। लेकिन सोमवार कि शाम के समय दरगाह में ड्यूटी पर तैनात एक दरगाह कर्मचारी को ज़ायरीनो से अवैध वसूली करते हुए नायब तहसीलदार ने रंगे हाथ फिर से धर दबोचा। दरगाह कर्मचारी को ड्यूटी के दौरान ज़ायरीनों से अवैध वसूली की रकम के साथ पकड़ कर दरगाह कार्यालय में पूछताछ के लिए लाया गया था। लेकिन कर्मचारी पूछताछ से पहले ही मौका मिलते ही कार्यालय से फरार हो गया इस घटना से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार मो. यूसुफ ने बताया कि पकड़े गए कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। गौरतलब बात यह हैं कि औचक निरिक्षण में नायब तहसीलदार साहब ने दरगाह में तैनात कर्मचारी को अवैध वसूली करते हुए रंगे हाथ तो पकड़ लिया लेकिन पूर्व में दरगाह में अवैध वसूली करते हुए पड़के गए कर्मचारियों का सबूत के तोर पर सिसिटीवी रिकॉर्डिंग और निलंबित होने के बाद भी दरगाह कार्यालय और दरगाह परिसर में बिना किसी अधिकारी के आदेश के ड्यूटी करने वाले भ्रष्ट कर्मचारी तहसीलदार साहब को नजर तक नहीं आये। नायब तहसीलदार साहब के औचक निरिक्षण के दौरान निलंबित कर्मचारी अपनी फर्जी ड्यूटी अंजाम देते रहे लेकिन तहसीलदार साहब ने इन भ्रष्ट कर्मचारियों पर कोई एक्शन तक लेना सही नहीं समझा और नहीं उच्चाधिकारियों को इस बारे में अवगत कराया हैं। यह भ्रष्ट कर्मचारी दरगाह अधिकारीयों से साठगाठ करके उच्चाधिकारियों को गुमराह करने में लगे हुए हैं और दरगाह परिसर से लेकर कार्यालय में अपनी ड्यूटी को अंजाम देकर तोड़ जोड़ के जरिये फिर से बहाल होने के कार्य में लगे हुए हैं। सवाल यह कि अगर इन भ्रष्ट कर्मचारियों को साठगाठ कर बहाल कर ड्यूटी पर तैनात किया जाता हैं तो दरगाह कार्यालय किस तरह से भ्रष्टाचार मुक्त होगा।
