264 total views
कलियर,रहमतपुर रोड पर हुए जानलेवा गड्ढों की खबर को 24 पब्लिक न्यूज़ पर प्रमुखता से चलाए जाने के बाद गड्ढे भरने का काम हुआ शुरू।
ब्यूरो रिपोर्ट:24 पब्लिक न्यूज़।
कलियर।पिरान कलियर से लेकर रहमतपुर रोड और कोर कॉलेज तक सड़क पर बने जानलेवा गड्ढों की खबर को प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद संबंधित विभाग हरकत में आ गया है। इस मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं और राहगीरों की परेशानी को लेकर चलाई गई खबर का आज असर देखने को मिला।शासन-प्रशासन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल सड़क की मरम्मत और गड्ढों को भरने का काम शुरू करवा दिया है।पिछले काफी समय से कलियर से रहमतपुर रोड और कोर कॉलेज तक सड़क पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी थी।सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आए दिन राहगीर, स्कूल कॉलेज के छात्र और स्थानीय लोग चोटिल हो रहे थे।बारिश के होने की वजह से गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और भी ज्यादा जानलेवा हो जाती थी।स्थानीय निवासियों और राहगीरों ने इसकी शिकायत कई बार की थी, लेकिन विभाग सोया हुआ था।इस गंभीर समस्या को लेकर जब मीडिया ने प्रमुखता से खबर चलाई और प्रशासन को आईना दिखाया, तब जाकर विभाग की नींद टूटी।विभाग ने तत्परता से शुरू किया काम खबर का संज्ञान लेते हुए आज सुबह से ही सड़क के गड्ढों को भरने का काम शुरू कर दिया गया है।
