332 total views
हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई ₹4.62 लाख की अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर किया गिरफ्तार।
ब्यूरो रिपोर्ट:24 पब्लिक न्यूज़।
कलियर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिरान कलियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर नशा तस्कर को भारी मात्रा में अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 4 लाख 62 हजार रुपये आंकी जा रही है।चेकिंग के दौरान धरा गया आरोपी।पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 21 जून 2026 को थाना कोतवाली पिरान कलियर पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था और नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी क्रम में अब्दाल साहब रोड इमलीखेड़ा के पास से पुलिस टीम ने एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली।तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 18.50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके पर ही धर दबोचा और स्मैक को जब्त कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि में स्मैक बेचने का काम करता हूं, नशा करने वाले लागों से थोड़ी–थोड़ी मात्रा में एकत्रित करता है, फिर मुनाफा रेट पर कलियर में इधर–उधर थोड़ी–थोड़ी मात्रा में बेचकर अपना खर्चा चलाता है।आरोपी वैल्डिंग का काम करता है तथा आरोपी नशे की लत के व अपने व्यक्तिगत खर्चो के चलते स्मैक का काम करने लगा, कम समय मे अच्छा पैसा कमाने की चाह में मादक पदार्थ की तस्करी करता है।पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकुश (उम्र 22 वर्ष), पुत्र फकीरचंद के रूप में हुई है।आरोपी मुख्य रूप से ग्राम पीरपुरा थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार का निवासी है जिसके कब्जे से अवैध स्मैक: 18.50 ग्राम अनुमानित कीमत: लगभग ₹4,62,000 वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी पुलिस ने आरोपी अंकुश के खिलाफ थाना कोतवाली पिरान कलियर में एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह स्मैक कहाँ से लेकर आया था और क्षेत्र में किन-किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था।पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
