370 total views
शांतरशाह चौकी क्षेत्र के ग्राम भारापुर में बीती रात्रि को चोरो ने एक घर से हजारो की नगदी सहित सोने की ज्वैलरी चुराकर हुए फरार।
ब्यूरो रिपोर्ट:24 पब्लिक न्यूज़।
रुड़की।शांतरशाह चौकी क्षेत्र के ग्राम भारापुर में बीती रात्रि को इरशाद अपने परिवार सहित अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गया हुआ था। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने इरशाद के मकान को निशाना बनाया।वही चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि गांव के बिलकुल बीच में भारापुर मेन सड़क के पास मकान में घुसकर चोरों ने घर में रखी हजारो की नदी वह सोने की अंगूठी पर हाथ साफ कर फरार हो गए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार पीड़ित ने बताया कि वह दिनांक 10 अप्रैल 2026 को सायं करीब 6 बजे अपने परिवार सहित रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने के लिए सराय, ज्वालापुर, हरिद्वार गये थे। घर के बाहर मुख्य दरवाजे पर ताला लगाया गया था।वही जब इरशाद परिवार सहित करीब 11 :40 बजे शादी समारोह से अपने घर पहुंचे। जहां बाहर का ताला लगा हुआ था। उसे खोलकर अंदर गए तो घर के दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। जिसे देखते ही होश उड़ गये घर में अंदर घुसे तो घर के अंदर कमरे का ताला भी टूटा मिला घर मे रखा एक संदूक का ताला भी टूटा हुआ था। वही बराबर में अन्य एक कमरा है उसके ताले को भी तोडने का प्रयास किया गया जिसमें चोट मारी गइ परंतु वह नहीं टूट सका। पीड़ित ने बताया कि संदूक बॉक्स के अंदर रखे डिब्बे में 75 हजार रूपये की नकदी के साथ ही एक सोने की अंगूठी भी चोरी कर ली गयी।पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर छत के रास्ते से घर में घुसे कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वही पीड़ित ने घटना की सूचना रात्रि में ही चौकी पुलिस को दी गइ थी सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची तथा घटना को संबंध में जानकारी जुटाई।वही इरशाद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
