404 total views
प्रेस क्लब रुड़की की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ।
ब्यूरो रिपोर्ट:24 पब्लिक न्यूज़।
रुड़की। प्रेस क्लब रुड़की समिति (रजिस्टर्ड) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को अत्यंत भव्यता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपक रामचंद्र सेट ने सभी पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें पत्रकारिता के उच्च आदर्शों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया, शपथ ग्रहण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने नवनियुक्त टीम को बधाई देते हुए कहा कि इस आधुनिकता के युग में पत्रकारों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन समय के अनुरूप करने की आवश्यकता है,इसलिए पत्रकारों को चाहिए कि वह समाज के हर वर्ग की आवाज को सरकार तथा जन-जन तक पहुंचाने के लिए अपने संसाधनों का सही सदुपयोग करें। वही विशिष्ट अतिथि के रूप में बोलते हुए एसपी देहात शेखर चंद सुयाल ने कहा कि पत्रकारिता जो एक मिशन है,उसके सामने आज बहुत चुनौतियां हैं,इसलिए इन चुनौतियों के दरमियां ही पत्रकारों को बड़ी जिम्मेदारी से इसके मिशन को आगे बढ़ाना है,जिसमें रुड़की के पत्रकार सराहनीय योगदान दे रहे हैं।उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया, ताकि जनसमस्याओं का त्वरित समाधान हो सके और विकास कार्यों को गति मिल सके।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने लिया संकल्प प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा करेंगे और समाज के प्रति अपनी जवाबदेही का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करेंगे।समिति के सदस्यों ने क्लब की एकता और पत्रकारिता की गरिमा को सर्वोपरि रखने का संकल्प भी दोहराया। वही राजकीय अस्पताल रुड़की के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एके मिश्रा,उत्तराखंड अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ०सुरजीत सिंह ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों अध्यक्ष दीपक मिश्रा,महासचिव अश्वनी उपाध्याय,उपाध्यक्ष रियाज कुरैशी,नितिन कुमार सचिव,विनीत त्यागी कोषाध्यक्ष तथा डायरेक्टर दीपक अरोड़ा व अंकित त्यागी को बधाई दी।पत्रकार सुभाष सक्सेना व अखिलेश के संचालन में हुए समारोह में पूर्व अध्यक्ष बबलू सैनी व दीपक शर्मा,अनिल त्यागी,तोषेन्द्र पाल सिंह,अनिल सैनी,मदन श्रीवास्तव, टीना शर्मा,अमित सैनी,आदित्य चौधरी,सुनील पटेल,मनोज जुयाल,अरुण सोनकर,राव सरवर,गौरव वत्स,मुकेश रावत,मिक्की जैदी,नफीजुल हसन,संदीप पोहिवाल,अमर मौर्य,अंकित सोंधी,इमरान देशभक्त,रजनीश सहगल, सरवर साबरी,आयुष गुप्ता,रवि सक्सेना,अभिषेक सैनी,सुमित सैनी, विकास भाटिया,साजिद कुरैशी, जीशान मलिक,आकांक्षा चौहान,अमित धीमान आदि सहित बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य मौजूद रहे। सैयद नफीसुल हसन द्वारा सम्मान गीत प्रस्तुत किया8 गया।
