686 total views
सोमवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की के निर्देश पर दरगाह क्षेत्र से प्रशासन की टीम ने हटाया अवैध अतिक्रमण।
ब्यूरो रिपोर्ट:24 पब्लिक न्यूज़।
कलियर।दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स मेले की तैयारी में जुटा प्रशासन।सोमवार को प्रशासन की टीम पिरान कलियर पहुंची और अवैध अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की।जिसमें कई जगह से प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटवाया और कुछ दुकानदारो को स्वयं ही अतिक्रमण हटाने को कहा।वही तहसीलदार धनीराम सैनी ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर दरगाह क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा।हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रशासन की टीम ने जायरीनों की सुविधा के लिए रास्तों में किया गया अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की है जिसमें पुरा मेला क्षेत्र से अतिक्रमण चिन्हित कर हटाने की कार्रवाई अमल में लाई गई जिससे उर्स में आने वाले जायरीनो को किसी दिक्कत परेशानी का सामने ना करना पड़े।वही पिरान कलियर नगर पंचायत ईओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि अवैध अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है और पूरे क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाएगा और किसी को अतिक्रमण नही करने दिया जाएगा। इस मौके पर लेखपाल गुलफ़सा,एसएसआई बबलू चौहान,सुपरवाइजर इंतखाब आलम,राव सारिक नियाज़ी,असलम,हेड कांस्टेबल जमशेद अली,आदि मौजूद रहे।
