230 total views
उत्तराखंड में 2027 को लेकर लोकदल की तैयारी 25 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य
रिपोर्ट: मिंकी रानी
रुड़की। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने उत्तराखंड में भी पार्टी को मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। उत्तराखंड राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत रुड़की पहुंचे जहां उन्होंने सदस्यता अभियान के तहत दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत ने कहा कि दर्जनों लोगों ने राष्ट्रीय लोकदल का दामन थाम लिया है। प्रदेश के हर वर्ग में रालोद के लिए अपार उत्साह है। उन्होंने कहा कि रालोद सिर्फ उत्तराखंड में नहीं बल्कि पूरे देश में मजबूती से आगे बढ़ रही है और आने वाले 2027 के चुनाव में मजबूती के साथ पार्टी चुनाव लड़ेगी। देहरादून , उद्यमसिंहनगर और नैनीताल जिलों में पार्टी मजबूती के साथ काम कर रही है। साथ ही 25 हजार से अधिक सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य पार्टी ने रखा है।
