64 total views
निलंबित कर्मचारीयों का मामला फिर गरमाया,मंत्री सहित जिलाधिकारी से जाँच कर कार्रवाही की शिकायत,कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात दरगाह प्रशासन की अनदेखी या मिलीभगत
ब्यूरो रिपोर्ट- 24 पब्लिक न्यूज़
रुड़की। पिरान कलियर दरगाह साबिर पाक में पूर्व में अनियमितताओं अवैध वसूली के आरोपित एवं निलंबित कर्मचारियों का मामाल एक बार फिर से गरमानें लगा हैं। कलियर निवासी रईस ने मंत्री सहीत जिलाधिकारी से लिखित शिकायत कर बताया की दरगाह साबिर पाक में दान राशि से संबंधित गंभीर अनियमितताओं एवं चोरी के मामलों में संलिप्त पाए जाने पर इलियास सही कुछ दरगाह कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। लेकिन इलियास सहित अन्य कर्मचारियों की शिकायत पूर्व में भी अधिकारियो की जा चुकी हैं लेकिन शिकायत के बाद भी दरगाह प्रशासन द्वारा इस सभी कर्मचारियों को बहाल कर के ड्यूटी पर तैनात किया गया हैं। कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान श्रद्धालुओं से अवैध वसूली एवं असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर अनुचित गतिविधियों में संलिप्तता पाई गई थी। इन सभी घटनाओं के प्रमाण में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी उपलब्ध रहे हैं। दरगाह प्रशासन के कुछ अधिकारीयों से कर्मचारियों ने साठगाठ कर दरगाह में फिर से ड्यूटी पर तैनात नजर आ रहे हैं। निलंबित कर्मचारियों को ड्यूटी पर तैनात करने से दरगाह प्रशासन की भ्रष्टाचार की पोल खोलकर रख दी हैं। शिकायत करता रईस ने मंत्री सहित जिलाधिकारी से पुरे मामले की निष्पक्ष जाँच कर निलंबान कर्मचारियों और जिम्मेदारी अधिकारीयों पर कार्रवाई की मांग की हैं। दरगाह प्रशासन की ऐसी क्या मज़बूरी हैं की इन भष्ट कर्मचारियों को बहाल कर ड्यूटी पर तैनात किया जाता हैं। क्योंकि चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद भी कोई कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई सिर्फ जांच का हवाला देकर ही मामला अधर्म में लटका हुआ है। लेकिन पता नहीं दरगाह प्रशासन की क्या मजबूरी है जो जायरीनों की शिकायतो और सीसीटीवी फुटेज इतने बड़े एविडेंस के बावजूद भी इन पर कोई कड़ी कानूनी कार्रवाई नहीं होती और ना ही यह कर्मचारी जेल भेजे जाते हैं सिर्फ अल्टीमेटम देकर ही काम चल जाता है। निलंबित कर्मचारियों की दोबारा दरगाह में ड्यूटी पर तैनात नज़र आने से अंदाजा लगया जा सकता हैं की दरगाह कार्यालय में भ्रष्टाचार की जडे कितनी मजबूत हैं।
