678 total views
शान्तरशाह चौकी क्षेत्र से शादी में गए पीड़िता के मकान से लाखो के जेवर व सामान हुआ चोरी,दो महीने पहली हुई ऐसी ही घटना में पुलिस के हाथ खाली,चोरो ने फिर पुलिस को दी चुनौती।
ब्यूरो रिपोर्ट 24 पब्लिक न्यूज़।
रुड़की।शान्तरशाह चौकी क्षेत्र के अंतर्गत भारापुर गांव में चोरों ने एक बंद पड़े मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।कई साल से पाई-पाई जोड़कर अपने बच्चो की शादी के लिए बनवा रखे थे सोने चांदी के जेवर जिनके चोरी होने की वजह से पीड़िता को गहरा सदमा पहुंचा है।वही चोरी हुए जेवर व सामान की कीमत लगभग चालीस से पचास लाख रुपए बताई जा रही है।घटना के वक्त पीड़िता बच्चों के साथ अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गई हुआ थी।वही इस घटना को लेकर पुलिस पर भी सवारियां निशान उठते हैं क्योंकि लगभग दो महीने पहले भी इरशाद के मकान में इसी तरह की घटना को अंजाम दिया था वो भी परिवार सहित अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने गया हुआ था।जिसका पुलिस ने अभी तक खुलासा भी नहीं किया और चोरों ने क्षेत्रीय पुलिस को चुनौती देते हुए दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। अब सवाल यह उठता है कि क्या गशती सिपाही सिर्फ फॉर्मेलिटी पूरी करते है।मिली जानकारी के अनुसार,भारापुर निवासी जानआलम उर्फ लाला की पत्नी बच्चो सहित मंगलवार को अपनी बहन के यहाँ आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया था। मकान पूरी तरह से बंद था,जिसका फायदा उठाते हुए चोरों ने जानआलम उर्फ लाला के मकान को निशाना बनाया और लाखों की चोरी को अंजाम दिया।आपको बतादे की परिवार के मुखिया का कई साल पहले इंतकाल हो चुका है लाल की पत्नी अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ गुजर बसर कर रही थी और अपने बच्चों की शादी के लिए सामान भी जुटा रही थी सभी मां-बाप का सपना होता है कि अपनी बच्चों की शादी बड़े धूमधाम से की जाए लेकिन अज्ञात चोरों ने एक मां के सपनों पर पानी फेंक दिया है।वही लाखों की चोरी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।चोरों ने घर के कमरे के स्लैप पर रखे संदूक से लाखों रुपये के सोने और चांदी के आभूषण समेत अन्य कीमती सामान समेटलिया और मौके से फरार हो गए।जब पीड़ित रविवार को अपने घर वापस आए तभी घर में रखे संदूक पर उनकी नजर पड़ी तो उनके होश उड़ गए अंदर जाने पर संदूक का सामान बिखरा पड़ा था और संदूक में रखे सोने चांदी के जेवरात और कुछ सामान गायब था।वही पीड़िता के द्वारा घटना की सूचना तुरंत स्थानीय शान्तरशाह चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है।आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके।वही पुलिस का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है और मकान का कोई ताला भी नहीं टूटा है और चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है,इसलिए मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है और जांच चल रही है।
